Manoj Bajpayee: एक्टर मनोज वाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री को बकवास, कहा-यहां कोई भाईचारा नहीं

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार मनोज बाजपेयी इन दिनों नेटफ्लक्सि पर रिलीज फिल्म गजब रात को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री को बकवास करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां कोई भाईचारा नहीं है, कोई मदद नहीं करता, कोई किसी को खुश नहीं देखना चाहता है।

बता दें कि चार बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके मनोज की पिछली दो फिल्में लास्ट मैन इन टावर और गर्वनर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं। इन दिनों वह नेटफ्लक्सि पर रिलीज अपनी फिल्म गजब रात को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस फिल्म को भी बहुत अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। गजब रात के प्रमोशन के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह इंडस्ट्री बकवास है और यहां किसी को किसी की कोई कद्र नहीं है।

खबरों की माने तो उन्होंने अपने दशकों के अनुभव के आधार पर कहा कि इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री का बने रहने के बावजूद, उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह सच में इसका हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म सेट पर बराबरी, कलाकारों के बीच बेहतर बातचीत और एक समावेशी काम के माहौल की जरूरत पर भी जोर दिया।

pc- amar ujala