मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' का बदला नाम, अब होगा 'गजब रात' ट्रेलर हुआ लॉन्च

इंटरनेट डेस्क। मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का नाम बदलकर गजब रात कर दिया गया है। गुरुवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है। साथ ही ओटीटी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। इसी साल फरवरी में इस फिल्म के टाइटल पर खूब बवाल मचा था। सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाकर नाम बदलने के निर्देश दिए थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का नाम बदल गया है। जी हां, इसी साल फरवरी 2026 में इस फिल्म का ऐलान हुआ था। लेकिन टीजर रिलीज के ठीक बाद इसके नाम पर विवाद हो गया। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को एक नए नाम के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। 

स्क्रीनप्ले राइटर रितेश शाह की बतौर डायरेक्टर इस पहली फिल्म का नाम अब गजब रात है। फिल्म का 2 मिनट 20 सेकेंड का ट्रेलर मजेदार और यह इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की शानदार झलक है। फिल्म को नीरज पांडे के फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बैनर तले बनी है और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

pc- india tv hindi