Manoj Kumar funeral: मनोज कुमार पंचतत्व में हुए विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई
- byShiv
- 05 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके बाद आज राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया है। देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र निधन हुआ है।
बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे,जिनमें सलीम खान, अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, अभिषे बच्चन, राजपाल यादव भी पहुंचे। वहीं अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा, हम शुरुआत से ही साथ थे। यह एक शानदार सफर रहा। उनके साथ काम करके हर किसी को फायदा हुआ। मुझे भी उनसे बहुत कुछ मिला।
pc- ANI news