इंटरनेट डेस्क। आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ आज से कई नियमों में भी बदलाव आ गया है। 1 मई 2026 से लागू हुए ये बदलाव न केवल आपकी बैंकिंग आदतों को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी रसोई के बजट और सुरक्षा मानकों पर भी सीधा असर डालेंगे। तो जान लेते हैं आज से हो रहे बदलावों के बारे में।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल
महीने के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी कर दी है।
गैस डिलीवरी के लिए ओटीपी होगा अनिवार्य
अब गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल गया है। चोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड अनिवार्य कर दिया गया है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को दिखाए बिना आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा।
एटीएम निकासी के नए नियम
आरबीआई द्वारा इंटरचेंज फीस बढ़ाने को मंजूरी देने के बाद बैंकों ने एटीएम इस्तेमाल से जुड़े नियम भी कड़े किए हैं। एचडीएफसी बैंक और बंधन बैंक जैसे बैंकों ने यूपीआई के जरिए कैश निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया है।
pc- shutterstock.com






