Melody Company: लगातार 3 दिनों से पारले कंपनी का शेयर पहुंचा अपर सर्किट में

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में इटली का दौरा कर लौटे हैं इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी के एक पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो मेलोनी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उसके बाद से इसे बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी।

बताया जा रहा हैं कि यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। लेकिन इस चक्कर में पारले इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी की चांदी हो गई। पिछले तीन दिन से कंपनी का शेयर लगातार अपर सर्किट में फंस रहा है।

इन्फ्रस्ट्रक्चर और रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी पारले इंडस्ट्रीज का शेयर फिर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसके साथ ही बीएसई पर इस माइक्रोकैप शेयर की कीमत 5.78 रुपये पहुंच गई। पिछले तीन दिन में यह 16 फीसदी चढ़ चुका है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 28.23 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 17.44 रुपये और न्यूनतम स्तर 4.11 रुपये है।

पारले इंडस्ट्रीज और मेलोडी

मुंबई की कंपनी पारले इंडस्ट्रीज इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट के साथ-साथ पेपर वेस्ट रिसाइकलिंग ऑपरेशंस से भी जुड़ी है। इस कंपनी का पारले प्रोडक्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है। पारले प्रोडक्ट्स देश की सबसे पुरानी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक है। यह कंपनी कई तरह के बिस्कुट पारले-जी बिस्कुट और मेलोडी टॉफी के साथ-साथ कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है।

pc- indianexpress.com