modi-3.0: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में पहली बार जगह मिली है इस पूर्व सीएम को, दिया गया हैं बड़ा मंत्रालय

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के साथ ही पीएम मोदी ने अब मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। हालांकि जो बड़े मंत्रालय पूर्व सरकार में मोदी के मंत्रियों पास थे वो अभी भी उनके पास ही है। कुछ एक मंत्रालयों को छोड़ दे तो। ऐसे में पीएम मोदी ने सभी 71 मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है। वो पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए है। 

शिवराज को मिला क्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वैसे चार बार सीएम रह चुके शिवराज को भारत का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं, इसके अलावा शिवराज को किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय को संभालने की भी जिम्मेदारी दी गई है। 

जेपी नड्डा को भी मिला बड़ा मंत्रालय
इसके साथ ही पीएम मोदी के कैबिनेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी एंट्री मिली है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और अश्विनी वैष्णव को रेलवे मंत्री का प्रभार मिला है। वैसे अधिकतर बड़े मंत्रालय मोदी ने खुद के मंत्रियों को ही दिए है और सहयोगी दलों को भी उसके अनुसार ही मंत्रालय बांटे गए है। 

pc-aaj tak, aaj tak,indai today