Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल को कब हैं मोहिनी एकादशी, जाने आप भी पूजा की पूरी विधि

इंटरनेट डेस्क। वैशाख का महीना चल रहा हैं और एकादशी का व्रत आने वाला है। आपको बता दें की हिंदू धर्म में एकादशी पर्व का बड़ा महत्व है। वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान ने देवताओं को अमृत पिलाने के लिए और राहु को अमृत पिलाने से बचाने के लिए मोहिनी रुप धरा था। जिसके बाद राहु और केतु अमृत पी नहीं पाएं और छल से सभी देवताओं को अमृत पिला दिया। इस साल यह व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा। 

मोहिनी एकादशी की पूजा
एकादशी के दिन सबसे पहले सूर्याेदय से पहले उठकर नहाएं। साफ कपड़े पहनें। इस दिन सबसे पहले पूजा का संकल्प लें। भगवान को चंदन अर्पित करें और भगवान की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। इस दिन भगवान के विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। भगवान विष्णु को पंचामृत और जल से मूर्ति का अभिषेक करें। भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी पत्र चढ़ाएं। धूप, दीप से आरती करें। 

मोहिनी एकादशी 2026 की सही तिथि और मुहूर्त
एकादशी तिथि का प्रारंभ- 26 अप्रैल 2026 को शाम 06.06 बजे
एकादशी तिथि का समापनरू 27 अप्रैल 2026 को शाम 06.15 बजे
उदया तिथि के अनुसार क्योंकि सूर्याेदय के समय एकादशी तिथि 27 अप्रैल को है, इसलिए मोहिनी एकादशी का व्रत सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।

pc- punjabkesari.com