Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी आज, जाने व्रत के नियम, भूलकर भी नहीं करें आप ये गलतियां
- byShiv
- 01 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी माना गया है। इस व्रत को करना अत्यंत फलदायक बताया गया है। शास्त्रों में एकादशी व्रत को आत्मिक शुद्धि और भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का विशेष साधन बताया गया है। एकादशी तिथि पूरे वर्ष में 24 पड़ती हैं और हर एकादशी अलग-अलग महत्व है। ऐसे में आज मोक्षदा एकादशी है। तो जानते हैं आज इसके बारे में।
मोक्षदा एकादशी व्रत पारण टाइम
पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी व्रत आज 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को रखा जाएगा। मोक्षदा एकादशी व्रत पारण का समय 02 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार की सुबह 06 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। पुराणों के अनुसार, इस व्रत को रखने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है।
मोक्षदा एकादशी व्रत के नियम
सुबह स्नान कर श्रीहरि विष्णु के पूर्णावतार श्रीकृष्ण की पूजा करें
पूजा के बाद गीता पाठ करें
इस दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना करें
ब्रह्मचर्य रहकर एकादशी व्रत रखें
व्रत में फलाहार ले सकते हैं
अगले दिन व्रत का पारण करें
मोक्षदा एकादशी पर ना करें ये गलतियां
दोपहर में सोना या देर से उठना
लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करें
कटुवचन और नकारात्मक विचारों से बचें
तुलसी दल ना तोड़ें





