Monsoon: गुजरात के सूरत में बाढ़ के हालात, 36 घंटे में 18 इंच बारिश, पहली बारिश में जाम हुआ गुरूग्राम, 10किमी. लंबा जाम

इंटरनेट डेस्क। मुंबई के बाद गुजरात में भी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इसके साथ ही गुरूग्राम में हुई पहली बारिश ने सबकुछ ठप कर दिया है। इधर गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

गुरूग्राम में हाल खराब
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर एनएच-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है। गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है। वहीं जाम में फंसे लोग घरों में पहुंचने का इंतजार कर रहे है।  

गुजरात के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान सूरत और दक्षिण गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, 9 जुलाई से बारिश में कमी आएगी। मनपा के आंकड़ों के मुताबिक, सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूरत के कापोद्रा में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला और करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई। 

pc- danik bhaskar,aaj tak