Monsoon Session: अमित शाह ने कहा सदन में सभी सवालों के दूंगा जवाब, विपक्ष लिखकर दें की चर्चा चाहते हैं...
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, उन्होंने विपक्ष के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि आप लिखकर दीजिए की चर्चा चाहते हैं, मैं जवाब दूंगा, वहीं अमित शाह के बयान के ठीक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग अमित शाह के भाषणों में इंटरेस्टेड नहीं है, हम जानना चाहते हैं कि किसने बच्चों को गोली चलवाई।
विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, वो भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए, भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार, एनडीए की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद वो चलने नहीं देते हैं।
खबरों की माने तो अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले तो लापता, भाग गए और भगौड़े जैसी भाषा सुनाई दे रही है, उन्होंने कहा, विपक्ष संसद भवन को दोनों सदनों में चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं, आज तीन बजे से लेकर कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं।
pc- aaj tak






