Monsoon Session: छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, नड्डा ने कहा- संसद में आइए, चर्चा से मत भागिए
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा रही है। अभी मानसून सत्र चल रहा हैं और विपक्ष छात्रों के मामले में गृहमंत्री से जवाब चाहता है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार से पूछा कि निहत्थे छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक शॉक बैटन चलाने की मंजूरी किसने दी।

सरकार ने क्या दिया जवाब
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसकों लेकर सरकार की और से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कोई गोली नहीं चली, नड्डा का आरोप है कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने राहुल को चैलेंज दिया कि संसद में आइए, चर्चा से मत भागिए।
कांग्रेस ने क्या सवाल उठाए?
कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। उनका सवाल था कि निहत्थे छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक शॉक बैटन के इस्तेमाल की मंजूरी किसने दी। राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा, उनका कहना था कि अगर कार्रवाई का आदेश गृह मंत्री की जानकारी में हुआ तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, तब भी मामला गंभीर है।

राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा भी उठा
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर के चढ़ावे का मामला उठाया, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के करीबी लोगों ने राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की, कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले की सच्चाई सामने आए।
pc- dailypioneer.com, jagatprakashnadda.in, indianeagle.com




