Lifestyle
Monsoon Tips: बारिश में मच्छरों के काटने से हो सकती हैं आपको भी ये बीमारियां
- byShiv
- 27 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा है और इस समय जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में मच्छरों का होना भी स्वभाविक है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि आपको मच्छरों के काटने से कितनी तरह की बीमारिया हो सकती है और आपको अस्पताल तक पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको इस मौसम में मच्छरों से बचकर रहना है। ऐसे में जानेंगे मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में।
डेंगू
डेंगू एक वायरल बुखार है, जो एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसमें आपको तेज बुखार आ सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से घटती हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में अपना ध्याप रखें।
मलेरिया
मलेरिया मच्छरों के काटने से ही होता है। संक्रमित मादा एनोफेल्स मच्छर के काटने से ये ये बीमारी फैलती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना आना और शरीर में कमजोरी शामिल हैं।
pc- bhaskar