Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: महिलाओं को मिलेंगे इस योजना में घर बैठे एक हजार रुपए, जाने क्या हैं पात्रता
- byShiv
- 16 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसके पहले सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। जी हां खबरों की माने तो सरकार दिल्ली में पात्र महिलाओं को 1000 रुपये देगी, जो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिया जाएगा। इस योजना का ऐलान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को किया था।
कब से मिलेगी राशि
दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा है कि महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपये की पहली दो किश्तें चालू वित्त वर्ष के अंत तक भेजी जाएंगी। इस पहल को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ प्रस्तुत किया गया था।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
दिल्ली की सभी महिलाएं, जो 12 दिसंबर 2024 तक दिल्ली की निवासी रही हैं और वोटर्स के तौर पर रजिस्टर्ड हैं।
18 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को ही इसका लाभ दिया जाएगा
अधिकतम सालाना फैमिली इनकम 3 लाख रुपये होगी
सरकारी लाभ, सरकारी रोजगार, टैक्स पेयर्स, पेंशन पाने वाले इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
pc- amar ujala