Mumbai: रिश्तेदार ने ही 12 साल की बच्ची के साथ किया ये घिनौना काम...पीड़िता बोली शादी, ईद किसी में नहीं छोड़ा...करने लगा था...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां रिश्तों की मर्यादा और बच्चों की सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर देने वाली यह घटना है। यहां एक फैशन डिजाइनर की 12 साल की बेटी के साथ उसके ही एक करीबी रिश्तेदार की ओर से कई बार अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने (पॉक्सो) एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या किया था आरोपी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस शिकायत के मुताबिक, घटनाओं की शुरुआत 22 मई 2025 से हुई। बच्ची ने घरवालों को बताया कि पहली बार आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे किसी से कुछ भी न बताने की धमकी दी। इसके बाद नवंबर 2025 में एक शादी के दौरान कोलकाता में दोबारा छेड़छाड़ की गई। मार्च 2026 में रमजान ईद के दौरान भी आरोपी पर बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप है।

आरोपी पीड़िता के मामा का साला
खबरों की माने तो इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि आरोपी फरमान अंसारी, पीड़िता के मामा का साला है। इतने करीबी पारिवारिक सदस्य पर लगे इन आरोपों ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। लगातार मिल रही धमकियों और कथित शोषण के कारण मासूम बच्ची लंबे समय तक सदमे में थी, आखिरकार, हिम्मत जुटाकर उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर तत्परता दिखाते हुए मुंबई पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची और आरोपी फरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

pc- healthyplace.com