Mumbai Indians: रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी, मुंबई इंडियंस के लिए करेंगे अब ये काम!

इंटरनेट डेस्क। पिछले लंबे वक्त से हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं। अब एकदम नई खबर सामने आई है, इस बार बताया गया है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी टीम में नहीं जाएंगे, वह मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे। हालांकि, उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी। खबरों के मुताबिक फ्रेंचाइजी में कप्तानी में बदलाव होने वाला है, जिसमें रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस किसी पुराने कप्तान को जिम्मेदारी नहीं सौंपेगी, इसका मतलब है कि एक नए खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा। रोहित शर्मा, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए, वह दोबारा कप्तानी संभालने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए कप्तान के चयन में रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी। 

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। इन दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। तिलक वर्मा भारत की टी20 टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें नया कप्तान बना सकती है।

PC- JAGRAN