Nag Panchami 2026: जाने किस दिन हैं नाग पंचमी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व बेहद शुभ माना गया है। यह त्योहार भगवान शिव और नाग देवता की पूजा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से नाग देवता तथा भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कब है नाग पंचमी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। 2026 में यह त्योहार 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।
पंचमी तिथि शुरू- 16 अगस्त 2026, शाम 4.52 बजे
पंचमी तिथि समाप्त- 17 अगस्त 2026, शाम 5.00 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त- 17 अगस्त, सुबह 6.04 बजे से 8.39 बजे तक

इस तरह करें नाग पंचमी की पूजा
नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपडे पहनें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर गोबर या मिट्टी से नाग देवता का प्रतीक बनाएं। फिर नाग देवता को फूल, दूध और दूसरे नैवेद्य अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें, आरती करें और अंत में नाग पंचमी की कथा का श्रवण करें। श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा को शुभ माना जाता है।

pc-jansatta