Nag Panchami: जाने नाग पंचमी को किन बातों को रखना चाहिए ध्यान, एक गलती पर भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में नाग देवता को समर्पित नाग पंचमी का पर्व अधिक महत्वपूर्ण है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नाग देवता की साधना करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कालसर्प दोष दूर होता है। शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। इसके अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। जानते हैं उनके बारे में। 

नाग पंचमी पर क्या करें?
द्वार पर नाग आकृतिः घर के मुख्य द्वार पर गोबर या हल्दी-चंदन से नाग की आकृति बनाएं या तांबे व चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का पूजन करें।
शिव-पूजा और मंत्र जपः शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें और ॐ नमः शिवायष् या ॐ नागदेवताय नमः का जप करें।

नाग पंचमी पर क्या न करें?

भूमि खुदाई पर रोकः नाग पंचमी के दिन खेत जोतना, खुदाई करना या नींव खोदना सख्त मना है, ताकि मिट्टी में छिपे सांपों को कोई क्षति न पहुंचे।

सर्पों की रक्षाः किसी भी जीवित सर्प को मारना, सताना या चोट पहुंचाना भारी पाप माना जाता है।

जीवित सर्प को दूध न पिलाएंः जीवित सांप को जबरन दूध न पिलाएं, यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मंदिर या चित्र पर प्रतीकात्मक रूप से ही दूध अर्पित करें।

pc- india tv hindi