Nagpur: 16 साल की लड़की को बंधक बनाया, बार बार रेप किया, चमड़े की बेल्ट से पीटा, चाकू से 20 जख्म दिए...
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नागपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इस घटना के बारे में जब लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहा ं16 साल की लड़की के साथ रेप और उसे मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ठाणे के 19 साल के युवक ने पीड़िता को करीब तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। वह मोबाइल फोन, धमकियों और लगातार वीडियो कॉल के ज़रिए उस पर कंट्रोल रखता था।
क्या किया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लड़की को एक किराए के फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार रेप किया गया, चमड़े की बेल्ट से पीटा गया और चाकू से 20 ज़ख्म दिए गए। उसके माता-पिता की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद, 3 अगस्त को नागपुर के दिघोरी इलाके के फ्लैट से उसे बचाया गया। आरोपी युवक अभी नागपुर की जेल में है।
डिजीटल अरेस्ट कर लिया
जांच करने वालों ने मारपीट में इस्तेमाल किए गए स्ट्रैप और बेल्ट का पता नागपुर की दो पालतू जानवरों की दुकानों से लगाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, गर्दन का स्ट्रैप और बेल्ट कुत्तों को पट्टे से बांधकर रखने के लिए बनाए गए थे। हम दुकान के मालिकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मिलने के बाद लड़की को अपनी बात मानने के लिए मजबूर करने के लिए डिजिटल अरेस्ट का तरीका अपनाया। करीब दो महीने पहले, उसने लड़की से अपने फ्लैट की छत पर जाने और वीडियो कॉल शुरू करने के लिए कहा। उसने उसे बिस्तर के नीचे सोने का भी आदेश दिया। जब उसने हिचकिचाहट दिखाई, तो उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
pc- .shutterstock.com






