Nashik: महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमैलिंग के आरोपों में ज्योतिषी गिरफ्तार, पैन ड्राइव में मिले 58 अश्लील वीडियो...
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को पुलिस ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उस पर एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने और कई अन्य महिलाओं का शोषण करने का आरोप है। इस मामले में कई वीडियो भी हाथ लगे है।
क्या हैं आरोप
खबरों की माने तो आरोप है कि उसने धार्मिक अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर एक 35 वर्षीय विवाहित महिला का विश्वास जीता और नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बार-बार कुकर्म किए। खबरों की माने तो पुलिस छापेमारी में खरात के ओक्स प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस से एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप हैं। संदेह है कि इनमें कई हाई-प्रोफाइल महिलाएं और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं।
होगी फोरेसिंक जांच
खबरों की माने तो इन वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि खरात का एक पूर्व कर्मचारी नीरज जाधव महिलाओं को आपत्तिजनक फोटो भेजकर रंगदारी वसूलता था। मामले में एक और सनसनीखेज पहलू तब सामने आया जब आरोपी के दफ्तर के एक कर्मचारी पर शिरडी में रंगदारी और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। इससे इस पूरे नेटवर्क के बड़े रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है। अशोक खरात, जो पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है, बाद में ज्योतिष और अंकशास्त्र के जरिए चर्चित हुआ, उसके कई बड़े राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों की तस्वीरें सामने आई हैं।
pc- news18 hindi





