NCERT book controversy: सीजेआई ने कहा, जवाबदेही पक्का करना मेरा कर्तव्य, जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपना लिया है। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को जवाबदेही की मांग करते हुए एनसीईआरटी की जमकर क्लास लगाई। क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए सोशल साइंस की किताब में ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ वाले चैप्टर को लेकर एनसीईआरटी ने माफी भी मांगी, मगर सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया।
सूर्यकांत ने लिया एक्शन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस पर एक्शन लेते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने एनसीईआरटी की किताब के विवादित चैप्टर पर बैन लगा दिया और कॉपी के पब्लिकेशन, री-प्रिंटिंग और डिजिटल शेयरिंग पर रोक लगा दी। एनसीईआरटी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सुप्रीम कोर्ट ने कड़े सवाल दागे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम और गहरी जांच चाहते हैं। ज्यूडिशियरी के हेड के तौर पर जवाबदेही पक्का करना मेरा कर्तव्य है, जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
कार्रवाई बंद नहीं करूंगा
एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए किताबों की तत्काल जब्ती और डिजिटल संस्करण हटाने के निर्देश दिए, चीफ जस्टिस ने कहा, ‘जब तक कुछ जवाबदेही तय नहीं हो जाती, मैं यह कार्रवाई बंद नहीं करूंगा। हम जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं, नाम बताओ.’ सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि केंद्र और राज्य के अधिकारी तुरंत उसके निर्देशों का पालन करें और चेतावनी दी कि अगर किसी भी तरह से निर्देशों की अवहेलना की गई तो ‘गंभीर कार्रवाई’ की जाएगी।
pc -ndtv




