NCERT book controversy: सीजेआई की नाराजगी के बाद एनसीईआरटी में हलचल, बुुक मंगवाई जा रही वापस

इंटरनेट डेस्क। एनसीईआरटी की कक्षा 8 की बुक में न्यायपालिका को लेकर एक अध्याय हैं और उसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लिखा गया है। इसके बारे में जैसे ही सीजेआई सूर्यकांत को पता लगा तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ही राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में भी हलचल शुरू हो गई है। खबर है कि इस किताब को खरीदने वालों से संपर्क किया जा रहा है और नोटबुक वापस मंगवाई जा रही है। हालांकि, इस पुस्तक को अब वापस ले लिया गया है और एनसीईआरटी ने माफी भी मांगी है।

क्या कहा था सीजेआई ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अध्याय पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनईसीआरटी के काउंटर से सोमवार को किताब खरीदने वालों से मंगलवार और बुधवार को संपर्क किया गया। साथ ही उन्हें कॉपी वापस लौटाने के लिए कहा गया है। अखबार से बातचीत में काउंटर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि एनईसीआरटी के एक अधिकारी ने उन्हें किताब खरीदने वालों से संपर्क करने और कॉपी वापस बुलाने के लिए कहा था।

मंगवाया जा रहा वापस
उन्होंने कहा, सोमवार को कुल 38 कॉपी बेची गईं थीं। तीन मामलों में कोई कॉन्टेक्ट नंबर नहीं था लेकिन डिटेल मांगी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से किताबें वापस लेने का आदेश है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार को एनसीईआरटी बुक की कोई प्रति नहीं बेची गई है।

pc- pradeshtoday.com