Neena Gupta: 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें, खुद बताया कब कैसे हुआ

इंटरनेट डेस्क। नीना गुप्ता को हर कोई जानता हैं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रही हैं। हाल ही में 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब उड़ी। ये पूरा मामला रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा है। आखिरकार इस पर एक्ट्रेस ने खुद अपनी बात रखी है। 

हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिसेप्शन पार्टी में तमाम सितारों के बीच नीना गुप्ता भी पहुंची थीं। यहीं से एक्ट्रेस को लेकर ये अफवाहें उड़ने लगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अपनी प्रेग्नेंसी की चर्चा पर बातें करते हुए ये भी बताया कि आखिर लोगों को ऐसा क्यों लगा है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस पर बातें करते हुए कहा कहा, मुझे बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ वाली बधाई हो।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने कहा, बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उन्होंने इन अफवाहों के उड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, सच तो यह है कि साड़ी का मटीरियल थोड़ा मोटा था और इसी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी मोटी लग रही थी।

pc-moneycontrol.com