NEET Paper Leak: एनटीए चीफ का बड़ा दावा, नहीं हुआ नीट पेपर लीक बस कुछ सवाल हुए...सीबीआई कहेगी तब ही...
- byShiv
- 22 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी पेपर लीक का मामला गरमाता ही जा रहा हैं, अब इस विवाद में नया मोड़ आ गया हैं, पेपर लीक विवाद को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह और एनटीए चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी गुरुवार को संसद की समिति के सामने पेश हुए। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान एनटीए प्रमुख ने एजेंसी का बचाव करते हुए दावा किया कि पेपर एनटीए के सिस्टम से लीक नहीं हुए थे।
क्या बोले एनटीएम प्रमुख
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब संसदीय समिति ने अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि इस लीक के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? तो एनटीए प्रमुख ने जवाब दिया कि वे इसका सटीक जवाब केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच पूरी होने के बाद ही दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने कमेटी के सामने कहा कि नीट एग्जाम में कोई पेपर लीक नहीं हुआ था। एनटीए चीफ ने कहा कि परीक्षा के दौरान कुछ सवाल जरूर बाहर आए थे, लेकिन इसे पूरा पेपर लीक नहीं माना जा सकता।
बैठक के दौरान एनटीए के डीजी ने समिति के सामने अब तक की जांच, सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम और परीक्षा कराने में किए जा रहे सुधारों की जानकारी रखी। जानकारी के मुताबिक, समिति को बताया गया कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच में सहयोग किया जा रहा है। संदिग्ध नेटवर्क, तकनीकी माध्यमों और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र तक पहुंच बनाने के तरीकों की सीबीआई पड़ताल कर रही है। बैठक के दौरान विपक्षी सांसदों ने तीखे सवाल किए और पेपर लीक होने पर नाराजगी जाहिर की।
pc- lokmat.com






