NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 का परिणाम हुआ जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार हुए पास
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पेपर आउट होने की घटना और उसके बाद फिर से हुई नीट परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर शाम नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।
दरअसल, इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं की सफलता दर भी पुरुषों से बेहतर रही, परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही।
pc- medicaldialogues.in






