Nepal: प्रधानमंत्री बालेन शाह के खिलाफ भी उठे Gen-Z के स्वर, बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में पुरानी सरकारों के खिलाफ जैसे जेन-जी प्रदर्शन कर सरकार गिरी दी थी ऐसा ही महौल अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के खिलाफ भी दिख रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां जेन-जी का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। काठमांडू समेत नेपाल के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए।
प्रदर्शनकारियों और विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री बालेन शाह से इस्तीफे की मांग की है। कई सांसदों ने संसद के भीतर भी सरकार को घेरा है। शाह से अपना काला चश्मा उतारकर जनता का सामना करने की बात कही है। ये पूरा विवाद 25 वर्षीय राइड-शेयर ड्राइवर गणेश नेपाली की मौत के बाद शुरू हुआ, उसने काठमांडू में म्युनिसिपल पुलिस के साथ विवाद के बाद खुद को आग लगा ली थी, गंभीर रूप से झुलसने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई, इसके बाद राजधानी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जो अब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का रूप लेते दिखाई दे रहे हैं, बालेन शाह सरकार विरोध के केंद्र में आ गई है।
पिछले महीने प्रधानमंत्री ने संसद में कहा था कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है, इस बयान के बाद भी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किए थे। विपक्ष ने सरकार पर संवेदनशील विदेश नीति के मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
pc- prabhatkhabar.com






