Nepal Team: संदीप लामिछाने ने तोड़ा मिचेल स्टार्क को ये बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। नेपाल क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब मिचेल स्टार्क नहीं, बल्कि संदीप लामिछाने के नाम दर्ज हो गया है।

संदीप लामिछाने ने यह उपलब्धि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की, जब उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए और एक नया इतिहास वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लिख दिया। सबसे तेज 150 ओडीआई विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है, जो कि मोहम्मद शमी हैं।

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 77 मैचों में 150 विकेट वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किए थे, लेकिन संदीप लामिछाने ने 73 मैचों में ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है।

pc- newsbytesapp.com