Nepal: बालेन सरकार के खिलाफ क्यों शुरू हुए एक महीने में ही प्रदर्शन? 100 रुपए वाले नियम से भड़के लोग
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में बनी नई सरकार को अभी एक महीना भी नहीं हुआ की नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नई सरकार के कमान संभालने के बाद से ही भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग परेशान हो गए हैं। बालेन शाह की सरकार ने एक नियम सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत नेपाल के लोगों को भारत से खरीदे जाने वाले 100 नेपाली रुपये (63 भारतीय रुपये) से अधिक के सामान पर 80 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी।
परेशानी बन रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह नियम नेपाली लोगो के लिए गले की फांस बन गया है। ऐसा नहीं है कि यह नियम कोई नया है। सामानों पर कस्टम ड्यूटी चुकाने का नियम नेपाल में काफी पुराना है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि बालेन शाह के सरकार में आने से बाद से इसे काफी सख्ती से लागू किया जा रहा है।
कम हो गई आवाजाही
इस एक नियम की वजह से धारचूला से लेकर दार्जिलिंग तक के सीमावर्ती बाजारों में नेपाली लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सिर्फ नेपाल के लोगों को ही नहीं, बल्कि भारतीय व्यापारियों को भी इस एक नियम की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस सख्ती के विरोध में नेपाल में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दशकों से नेपाल के लोग किराने के सामान, दवाओं, कपड़े, बर्तन, मोबाइल एसोसिरीज और शादी-ब्याह के सामान खरीदने के लिए भारत आते रहे हैं। इससे फायदा भारतीय दुकानदारों, कुली, रिक्शा चालक और ट्रांसपोर्टर को भी होता है। लेकिन अब इन सामानों पर 5 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ रही है, जिससे आवाजाही कम हो गई है।
pc- aaj tak





