नेतन्याहू ने नहीं मानी ट्रंप की बात, कहा- हमास पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ता, तब तक इजरायली सेना गाजा से नहीं हटेगी पीछे

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच गाजा विवाद सुलझता नहीं दिख रहा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गाजा से सेना वापस बुलाने को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शर्त रख दी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ देता, तब तक इजरायल गाजा में अपनी मौजूदा स्थिति से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित हालिया समझौते पर भी असहमति जताई। नेतन्याहू की इन टिप्पणियों ने हमास के निशस्त्रीकरण के समझौते पर और संदेह पैदा कर दिया है, जिसे युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा था।

इस समझौते में हमास से हथियार छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने और इजरायल से हमले रोकने व गाजा के उस लगभग 60 प्रतिशत हिस्से से पीछे हटने की बात कही गई थी, जिस पर अभी उसका नियंत्रण है।

pc- reuters.com