New Zealand: बीजे वॉटलिंग की टीम न्यूजीलैंड में हो रही वापसी, अब सभालेंगे ये बड़ा पद

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी मेन्स टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा बैटिंग कोच ल्यूक रोंची की जगह लेंगे। रोंची भारत के खिलाफ दिसंबर की शुरुआत में खत्म होने वाली टेस्ट सीरीज तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

41 साल के बीजे वॉटलिंग 16 नवंबर से टीम के साथ जुड़कर ल्यूक रोंची के साथ काम शुरू करेंगे, यह ट्रांजिशन पीरियड होगा, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूरी तरह बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे।

बीजे वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 75 टेस्ट, 28 ओडीआई और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर कुल 4401 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में वॉटलिंग ने 8 शतक और 24 अर्धशतक जड़े। वॉटलिंग का इंटरनेशनल करियर भले 2021 में खत्म हो गया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव काफी लंबा रहा है।

pc- india tv hindi