Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहे इस बार ये शुभ योग, करें इन चीलों का दान
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। शास्त्रों में इसे सबसे बड़ी एकादशी माना गया है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस दिन व्रती पूरा दिन उपवास रखते हैं। इस व्रत में जल तक ग्रहण नहीं किया जाता है। यही कारण है कि इसको निर्जला व्रत कहा जाता है।
मिलता हैं बड़ा पुण्य
इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत रखने से व्रती को पूरे साल पड़ने वाली सभी एकादशी के व्रतों का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा। इस दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं।
निर्जला एकादशी शुभ योग
इस साल निर्जला एकादशी पर गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। चूंकि गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का माना गया है, इसलिए इस व्रत का महत्व कई गुना और बढ़ गया है। इसके साथ ही निर्जला एकादशी के दिन स्वाति नक्षत्र और शिव योग बनेगा। सिद्ध योग भी इस दिन विद्यमान रहेगा। यही नहीं कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।
करें इन चीजों का दान
निर्जला एकादशी के दिन मटका, छाता, जल, शरबत, फल और जरूरतमंदों को ठंडक पहुंचाने वाली वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन इन चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है।
pc- abp news






