Nitish Kumar: क्या राज्यसभा सांसद बनने पर नीतीश कुमार को मिलेगी सीएम पद से ज्यादा सैलेरी? जान ले आप भी
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल में राज्यसभा जाने की उमंग पूरी हो चुकी है, वो राज्यसभा का चुनाव जीत चुके हैं और अब जल्द ही इस्तीफा देकर राज्यसभा जाने वाले हैं, नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, उनके राज्यसभा जाने की तस्वीर साफ हो चुकी है, जिससे यह तय है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। इस बदलाव के साथ उनकी सैलरी, सुविधाएं और जिम्मेदारियां भी बदल जाएंगी।
सांसद बनने पर क्या मिलेगी सैलरी और सुविधाएं?
राज्यसभा या लोकसभा के सांसदों को हर महीने करीब 1.24 लाख से 1.25 लाख रुपये तक मूल वेतन मिलता है। इसके अलावा कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं, जिससे कुल आय और बढ़ जाती है। सांसदों को संसद सत्र के दौरान प्रतिदिन 2500 रुपये का भत्ता मिलता है, वहीं हर महीने 75 हजार रुपये कार्यालय खर्च, 50 हजार रुपये स्टाफ वेतन और 25 हजार रुपये स्टेशनरी के लिए दिए जाते हैं। सुविधाओं की बात करें तो दिल्ली में सरकारी आवास मिलता है, इसके अलावा हर साल 34 मुफ्त हवाई यात्राएं, फर्स्ट क्लास रेल यात्रा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
मुख्यमंत्री पद पर मिलती हैं ये सुविधाएं
अगर मुख्यमंत्री पद की बात करें तो नीतीश कुमार को हर महीने करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलती रही है, इसके साथ कई हाई-प्रोफाइल सुविधाएं जुड़ी होती हैं, मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला, लग्जरी गाड़ियां, कड़ी सुरक्षा, मुफ्त यात्रा और पूरा मेडिकल कवरेज मिलता है। इसके अलावा निजी स्टाफ और प्रशासनिक सहयोग भी भरपूर मिलता है।
pc- india today





