No Entry: दिलजीत दोसांझ के बाद अब वरुण धवन ने भी छोड़ी बोनी कपूर की फिल्म नो एंट्री

इंटरनेट डेस्क। बोनी कपूर ने पिछले साल अनाउंस किया था कि वह करीब दो दशक के बाद सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा नो एंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे है। लेकिन नई स्टार कास्ट के साथ। बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 की स्टार कास्ट भी रिवील कर दी थी। उनका कहना था कि पुरानी स्टार कास्ट में कोई भी फिल्म में शामिल नहीं होगा क्योंकि वह फ्रेश स्टार कास्ट के साथ इसे बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में जो एक्टर्स नजर आने वाले थे- वो दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर थे।

मगर अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अब दो एक्टर्स आउट हो गए हैं। दिलजीत दोसांझ तो पहले ही फिल्म से बाहर हो गए थे। अब दिलजीत के बाद एक और अभिनेता ने फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया है। 

जिस एक्टर ने फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया है, वो वरुण धवन हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने नो एंट्री 2 से किनारा कर लिया है। वह इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें फिल्म छोड़ना पड़ा।

pc- bollywood.punjabkesari.in