North Korea: पुतिन और किम जोंग के इस समझौते ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन, दोनों देशों के बीच हुआ....

इंटरनेट डेस्क। इस समय दो महाशक्तियों का मिलन हो रहा हैं और इन दोनों का मिलन कई देशों की टेंशन बढ़ा रहा है। ऐसे में दुनिया पहले से ही तनाव के दौर से गुजर रही है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने संघर्ष की आशंका को और बढ़ा दिया है। जी हां इस समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया दौरे पर है।

यहां पुतिन और किम जोंग उन के साथ एक मुलाकात भी हुई है और एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों देश युद्ध की स्थिति में एक दूसरे को तुरंत सैन्य मदद देंगे। 

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने इस समझौते की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक समझौते पर बुधवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आयोजित शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर हुए।

pc- www.wsj.com