अब आप गलतियों का कर सकते हैं सुधार, Instagram ने नया एडिट फीचर किया लॉन्च
- byvarsha
- 13 Apr, 2026
PC: TV9
पॉपुलर सोशल साइट इंस्टाग्राम ने आखिरकार फीचर लॉन्च कर दिया है। लोग इस फीचर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स और क्रिएटर्स पोस्ट करने के बाद भी अपने कमेंट्स को एडिट कर पाएंगे। पहले जब आप किसी पोस्ट पर गलत कमेंट करते थे, तो उसे ठीक नहीं किया जा सकता था। अब इंस्टाग्राम के नए फीचर की मदद से आपको इस गलती को ठीक करने का मौका मिलेगा। इसमें यूजर्स टाइपो या अपनी गलतियों को ठीक कर पाएंगे।
इंस्टाग्राम द्वारा जारी किया गया यह फीचर केवल 15 मिनट तक ही काम करेगा। यानी, यूज़र्स कमेंट करने के 15 मिनट के अंदर ही कमेंट्स को एडिट कर सकेंगे।
इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए एडिट टैग का इस्तेमाल करने जा रहा है। अगर कोई यूज़र अपना कमेंट एडिट कर रहा है, तो दूसरे लोगों को दिखना चाहिए कि कमेंट एडिट किया गया है।
कमेंट अपडेट करने के लिए इन नियमों का पालन करना होगा
कमेंट एडिट करने के लिए आपको 15 मिनट का समय मिलेगा
कमेंट में अनलिमिटेड एडिट किए जा सकते हैं
एडिट की सुविधा सिर्फ़ टेक्स्ट पर लागू होती है
अगर कमेंट में कोई फ़ोटो वगैरह है, तो उसे एडिट नहीं किया जा सकता।
एडिट किए गए कमेंट पर एडिट टैग दिखेगा
पोस्ट किए गए कमेंट को कैसे एडिट करें
इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट को एडिट करना आसान होगा। इसके लिए यूज़र को कुछ देर कमेंट पर टैप करके इंतज़ार करना होगा। उसके बाद स्क्रीन पर एक नया ऑप्शन दिखेगा। जिसमें एडिट का भी ऑप्शन होगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। यहां आप गलत कमेंट को एडिट कर सकते हैं। एक बार कमेंट एडिट होने के बाद, उस पर एडिट किया गया टैग दिखेगा। एक बार एडिट होने के बाद, कोई भी यूज़र ओरिजिनल कमेंट नहीं देख पाएगा।






