Odisha: 9वीं छात्रा के साथ स्कूल में ही गैंगरेप, बारी बारी बैचमेट करते रहे घंटों तक उसका...फिर बनाया वीडियो और कर दिया...

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के बोलंगीर जिले से एक बेहद खतरनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को सुनने के बाद लोगों को पैरो नीचे से जमीन निकल गई। यहां 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही बैच के सहपाठियों ने स्कूल के अंदर कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या हुआ था
खबरों की माने तो यह घटना तुरेकेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस जघन्य अपराध में पीड़िता के साथ पढ़ने वाले पांच नाबालिग छात्र शामिल हैं, जबकि एक और युवक भी इस मामले में आरोपी है। कुल मिलाकर छह लोगों पर गैंगरेप और वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान की और सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
खबरों की माने तो पुलिस ने पांच नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन पर आरोप है कि उन्होंने बारी-बारी से छात्रा के साथ बलात्कार किया, उसका वीडियो बनाया और फिर उसे दूसरों के साथ साझा किया। फिलहाल जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

pc- BBC