Odisha: एक ही दिन में पहले शादी के नाम पर फिर मदद के नाम पर अलग अलग लोगों ने युवती के साथ किया घंटों तक...फिर उतार दिया....

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक 23 वर्षीय युवती के साथ बड़ी ही खतरनाक घटना सामने आई है। इस युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश की रूह कंपा दी है। यहां एक ही दिन में इस बेबस लड़की के साथ दो बार गैंगरेप नहीं, बल्कि दो अलग-अलग जगहों पर दो अलग-अलग दरिंदों ने रेप किया। पहले प्रेमी ने शादी का झांसा देकर आबरू लूटी और सड़क पर छोड़ दिया, फिर मदद के बहाने एक अजनबी ने हवस का शिकार बनाकर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनने वाले हो गए परेशान
खबरों की माने तो इस घटना ने मानवता को झकझोर दिया है, पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 22 फरवरी की है, 23 वर्षीय पीड़िता अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने के इरादे से घर से निकली थी, प्रेमी ने उसे एक मंदिर में बुलाया था, लेकिन वह शादी के मंडप की बजाय उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, वहां उस ‘तथाकथित प्रेमी’ ने अपनी हवस बुझाई, युवती का रेप किया और उसे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए बस स्टैंड’ पर अकेला छोड़ दिया।

फिर हुई वहीं घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बस स्टैंड पर बेबस और लाचार बैठी उस लड़की की किस्मत में अभी और दर्द लिखा था, झारखंड का रहने वाला एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल से पारादीप की ओर जा रहा था, उसने इस अकेली लड़की को देखा और मदद का दिखावा करते हुए उसे अपने साथ ले गया, यह ‘मददगार’ असल में मौत का फरिश्ता था, वह लड़की को पारादीप शहर में अपने किराए के कमरे की छत पर ले गया, वहां उसने युवती के साथ दोबारा रेप किया, जब दरिंदे का मन भर गया, तो उसने अपने इस घिनौने राज को दफनाने के लिए युवती को चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

pc- hindustan