Offbeat: मरने के बाद शख्स पहुंचा नरक, वापस 3 मिनट बाद हो गया जिंदा, बताया-ऐसा था नजारा, जानकर उड़ जाएंगे होश
- byShiv
- 17 Jan, 2025

PC: indianews
मौत एक ऐसा सत्य है जिसे कोई नकार नहीं सकता है। मतलब जो एक बार इस दुनिया से चला गया वो वापस जीवित नहीं हो सकता। लेकिन एक शख्स ने अपने अजीबोगरीब दावे से दुनिया को चौंका दिया है। डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वह तीन मिनट बाद फिर से जिंदा हो गया। इस दौरान उसने जो कुछ भी अनुभव किया, उसे जानकर आप हैरान रह जाएगा।
मरने के 3 मिनट बाद जिंदा हुआ शख्स
ड्रग्स के ओवरडोज के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन तीन मिनट बाद ही जिंदा हो गया। हालांकि, मौत की दहलीज से लौटे इस शख्स ने जो बताया वो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। उसने बताया कि वह इस दौरान नर्क में पहुंच गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, नर्क से लौटने की कहानी बताने के बाद शख्स फिर से मौत के मुंह में समा गया। उसका दोस्त भी उस समय वहां था। उसने रेडिट पर अपने मृत दोस्त की कहानी का खुलासा किया है। शख्स के मुताबिक, दोबारा जान जाने से पहले उसके दोस्त ने कहाकि नर्क बहुत ठंडा होता है। वहां बहुत कम गर्मी थी।
दिखा नर्क का हैरान करने वाला नजारा
अगर उस शख्स की मानें तो मृत दोस्त ने ये भी कहा कि नर्क में कुछ देखा था, जो एक चेतावनी की तरह था कि उसे वापस जीवन में लौट कर अपने जीवन में तुरंत बदलाव लाना चाहिए, लेकिन दुख की बात है कि कुछ ही पलों बाद उसकी मौत हो गई।
यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने ऐसा अनुभव किया हो। इससे पहले भी कई लोग ‘मृत्यु के निकट अनुभव’ होने की बात कह चुके हैं। 2019 में कंसास की चार्लोट होम्स ने भी ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वह 11 मिनट के लिए स्वर्ग पहुंच गई थीं। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।