Offbeat: आखिर क्यों इंद्रदेव ने महिलाओं को दिया था मासिक धर्म का श्राप
- byShiv
- 17 Jan, 2025

PC: Youtube
महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स होते हैं। इस दौरान वो पूजा पाठ नहीं करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं को मासिक धर्म एक श्राप की वजह से शुरू हुआ?
भगवतपुराण के अनुसार एक बार देवताओं के गुरु देवराज इंद्र से क्रोधित हो गए। असुरों ने इस बात का फायदा उठाया और स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया।
असुरों के आक्रमण के कारण इंद्र को अपनी गद्दी छोड़कर भागना पड़ा। तक ब्रह्मा जी ने इंद्र देव से कहा किअगर आप किसी ब्रह्म ज्ञानी की सेवा करेंगे तो आपको अपना सिंहासन वापस मिल सकता है।
उनकी बात मान कर इंद्रब्रह्म ज्ञानी की सेवा करने लगे लेकिन इंद्र को इस बात का ज्ञान नहीं था कि ब्रह्म ज्ञानी की माता असुर थी और वह इंद्र की तपस्या को सफल होने से रोक रही थी।
जब इंद्र को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने क्रोधित होकर ब्रह्म ज्ञानी को मौत के घाट उतार दिया, जिससे उन्हें ब्रह्म हत्या का पाप लगा।
ब्रह्मा जी ने इंद्र को सलाह दी कि उन्हें अब अपने पाप को कई हिस्सों में बांट देना होगा जिससे पाप कम हो जाए।
इसके बाद इंद्र ने अपने पाप का एक हिस्सा वृक्ष, एक हिस्सा जल, एक हिस्सा धरती और एक हिस्सा स्त्री को दिया। इसी कारण से महिलाओं को मासिक धर्म होना शुरू हुआ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from India.com.