Offbeat: मरते वक्त बार बार दुर्योधन श्रीकृष्ण को तीन उँगलियाँ क्यों दिखा रहा था? यहाँ जानें कारण
- byShiv
- 14 Oct, 2024
pc: YouTube
दुर्योधन अहंकारी और अधर्मी था और उसी के कारण विध्वंसकारी महाभारत का युद्ध हुआ। उसी के कारण पूरे कौरव वंश का नाश हो गया और धरती को कई लाख योद्धाओं से वंचित होना पड़ा था।
इस युद्ध के अंत में जब भीम ने दुर्योधन की जांघ पर प्रहार कर उसे मृत्युशैय्या पर पहुंचा दिया तो वह बार बार श्रीकृष्ण को 3 उंगलियां दिखाकर कुछ इशारे करने लगा। लेकिन आखिर इन तीन उँगलियों का क्या मतलब था?
तब श्रीकृष्ण उसके पास गए और उस से ये तीन उँगलियाँ दिखाने का कारण पूछा। तब दुर्योधन बोला कि मैंने युद्ध में 3 गलतियां की हैं, इन गलतियों की वजह से ही मैं आज हार कर मृत्युशैया पर हूँ। वरना युद्ध में जीत उसी की होती।
तब श्रीकृष्ण ने उससे उसकी गलतियों के बारे में पूछा। उसने कहा कि मेरी पहली गलती थी कि मेरी पहली और सबसे पहली गलती थी कि मैंने नारायण को नहीं नारायण सेना को चुना। अगर मैंने आपको चुना होता तो परिणाम अलग होते।
दुर्योधन ने अपनी दूसरी गलती बताया कि मेरी मां मुझे बार बार निर्वस्त्र होकर सामने आने को कह रही थी लेकिन मैं फिर भी पत्तों से बनी लंगोट पहनकर गया। अगर मैं निर्वस्त्र होकर जाता तो किसी अस्त्र शस्त्र से मारा न जाता।
युद्ध के अंत में आने को दुर्योधन ने अपनी तीसरी गलती बताया। उसने माना कि युद्ध के शुरू में ही आ जाता तो उसे बहुत कुछ समझ आता। उसके भाई और मित्रों की जान बच सकती थी
दुर्योधन की सारी बातें सुनकर श्रीकृष्ण बोले ये 3 गलतियां नहीं बल्कि तुम्हारा अधर्मी और अहंकारी होना ही तुम्हारी हार का कारण बना। तब दुर्योधन को अपनी गलती का अहसास हुआ।






