Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर पीएम मोदी ने बदली एक्स पर अपनी DP, लिख दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर एक साल पूरे होने पर आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है। 

पीएम मोदी का पोस्ट
खबरों के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
यह अभियान अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद एक निर्णायक और आक्रामक सैन्य जवाब के रूप में 7 मई, 2025 को शुरू किया गया था। इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने अत्यधिक समन्वित और सटीक प्रहार किए, जिसमें सीमा पार स्थित कई आतंकी मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नेस्तनाबूद किया गया।

PC- india tv hindi