OTT Release: आज ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला सहित कई फिल्में
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको ओटीटी पर फिल्म देखना पसंद हैं तो आपको के लिए आज हम काम की खबर लेकर आए है। जी हां ओटीटी लवर्स के लिए ये फ्राइडे काफी धमाकेदार है। दरअसल नए कंटेंट वाली कई शानदार नई फिल्में और सीरीज आज, 12 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। इनमें भूत बंगला से लेकर मच अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर राख तक शामिल है।
राख
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फ़िल्म में अली फ़ज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर हैं। 1978 पर बेस्ड ये फ़िल्म गीता और संजय चोपड़ा के किडनैपिंग और मर्डर केस से इंस्पायर है।
भूत बंगला
प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। इसकी कहानी अर्जुन के बारे में है, जिसे मंगलपुर नाम के एक गांव में अपने परिवार का पुश्तैनी महल विरासत में मिलता है। स्थानीय लोगों से एक बदला लेने वाली आत्मा के श्राप के बारे में चेतावनी मिलने के बावजूद, वह अपनी बहन की शादी इसी हवेली में करने का फ़ैसला करता है। अक्षय कुमार की इस धमाकेदार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। वहीं अब ये ओटीटी पर आ गई है। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार, 12 जून यानी आज से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो गई है।
pc- aaj tak






