OTT: ओटीटी पर रिलीज को तैयार हैं ये फिल्में, सप्ताहभर आराम से बैठकर देखें आप भी
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। नया सप्ताह चल रहा हैं और हर सप्ताह की तरह इस बार भी ओटीटी लवर्स के लिए बहुत कुछ नया है। दरअस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी 15 जून से 21 जून के बीच कई नई और दिलचस्प फिल्में और शो रिलीज़ हो रहे हैं। आपकी वॉच लिस्ट के लिए शानदार ऑप्शन हैं।
दृश्यम 3
सिनेमाघरों में ज़बरदस्त सफलता के बाद, मोहनलाल की मलयालम क्राइम थ्रिलर अब ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आने के लिए तैयार है। यह फ़िल्म जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल स्टारर किरदार) की उस लगातार कोशिश को दिखाती है जिसमें वह अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करता है। उसे हर पल इस बात का भी भारी भावनात्मक बोझ और डर सताता रहता है कि कहीं वरुण की हत्या से जुड़े उनके छिपे हुए राज़ खुल न जाएं।
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
यह दमदार रोमांटिक सीरीज़ दिखाती है कि कैसे सच्चे प्यार और गहरी नफ़रत के बीच का फ़र्क धुंधला हो जाता है। कहानी शानविका के इर्द-गिर्द घूमती है और कुलदीप की बेवफ़ाई के लिए न्याय पाने की उसकी लड़ाई को दिखाती है।
अथिराडी
कॉलेज बेस्ड इस कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म में टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ मुख्य भूमिकाओं में है। थिएटर में रिलीज़ होने पर यह मलयालम फिल्म हिट रही थी और 19 जून को ये ओटीटी पर आ रही है।
PC- district.in






