Padmini Ekadashi 2026: जाने कब हैं अधिकमास में आने वाली पद्मिनी एकादशी, यह रही सही तिथि और मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में एकादशी का बहुत ही बड़ा महत्व बताया है। जिसमें अधिक मास में आनेे वाली एकादशी का तो महत्व और बढ़ जाता है। अधिक मास में आने वाली पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी और दुर्लभ एकादशी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, सुख-समृद्धि, वैभव और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। खास बात यह है कि पद्मिनी एकादशी केवल अधिकमास में ही आती है, इसलिए इसका महत्व सामान्य एकादशी से कई गुना अधिक माना जाता है। 

कब हैं पद्मिनी एकादशी
इस साल पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई को रखा जाएगा। वहीं इस दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहुर्त।

पद्मिनी एकादशी 2026 तारीख
पंचांग के लिए ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 मई को सुबह में 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। साथ ही इस तिथि का समापन 27 मई को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं उदयातिथि के आधार पर पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई बुधवार को रखा जाएगा।

पद्मिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में पद्मिनी एकादशी को पापों का नाश करने वाली और मोक्ष प्रदान करने वाली तिथि कहा गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रीहरि विष्णु का ध्यान करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

pc- punjabkesari.in