Pakistan-Afghanistan: पाकिस्तान ने काबुल में अस्पताल पर की एयर स्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा हुए घायल
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के एक अस्पताल को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है, इसमें 400 लोगों की जान चली गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए.,हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया है।
क्या बोला अफगानिस्तान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि काबुल में नशा मुक्ति केंद्र के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक अस्पताल पर हमला किया गया। इस हमले में कई मासूमों की जान चली गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ़ ज़ैदी ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रह रहे थे।
बढ़ रहा तनाव
दोनों देशों के बीच यह तनाव सीमा पर भी बढ़ता जा रहा है, अफगान अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में सीमा के पास हुई गोलाबारी में चार लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान यह आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद अलग-अलग उग्रवादी संगठन उसके देश में हमले करते हैं. दूसरी ओर, तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती आई है।
pc- aaj tak






