Pakistan: अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान के पीएम और सेना प्रमुख पहुंचे चीन, राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान अब ट्रंप की यात्रा के बाद चीन पहुंच गया है। जी हां शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी चीन पहुंचे हैं। दोनों ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। फिलहाल चीनी सरकारी मीडिया ने अभी बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिशें तेज हैं। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ ने इससे पहले चीन के प्रधानमंत्री ली च्यांग से भी बातचीत की। चीन की ओर से जारी बयान में शी चिनफिंग ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उसने मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पहल की है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच की दोस्ती को अटूट बताया। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच आल वेदर पार्टनशीप बेहद मजबूत है, जिसे चीन और ज्यादा गहरा करना चाहता है।
pc -www.dw.com






