PAN-Aadhaar Link: आपने भी नहीं किया पैन और आधार को लिंक तो पड़ेगा आपको भारी
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही आपके लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट हैं। अगर आपके दोनों डॉक्यूमेंट हैं तो फिर आपके काम पूरे होने से कोई नहीं रोक सकता हैं। वैसे आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराना बेहद जरूरी है। क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स प्रोसेस के बारे में एक चेतावनी दी है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो यह जल्द ही इनऑपरेटिव हो सकता है।
इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन आपकी इनकम पर ज़्यादा रेट से टीडीएस काटेंगे। इसका मतलब है कि आपकी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा।
इसका क्या नुकसान हो सकता है?
मान लीजिए कि आपकी सालाना इनकम पर आम तौर पर 10 प्रतिशत टीडीएस काटा जाता है। लेकिन, अगर आपका पैन इनऑपरेटिव हो जाता है, तो यह रेट बढ़कर 20 प्रतिशत हो सकता है। इसका मतलब है कि आपकी जेब से दोगुना पैसा कटेगा। इसलिए आप अपने पैन को आधार से जरूर लिंक करवाले।
pc- ndtv.in






