Panchayat 5: पंचायत सीजन 5 की रिलीज पर लगा ब्रेक! इस साल नहीं होगी रिलीज
- byShiv
- 16 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंचायत वेब सीरीज हर किसी को पसंद हैं, यह भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। फैंस लंबे समय से पंचायत सीजन 5 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है। मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया है कि पंचायत सीजन 5 को इस साल ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं किया जाएगा।
इस साल नहीं आएगा पंचायत सीजन 5
बीते दिनों से ये चर्चा तेजी से चल रही थी कि इस महीने के अंत तक पंचायत वेब सीरीज के सीजन 5 को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी आई थी कि सीरीज के पांचवे सीजन के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो गया है। लेकिन रविवार को मेकर्स ने प्राइम वीडियो के माध्यम से अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है।
ट्वीट में बताया गया है- बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है- बनकारस। यानी पंचायत सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार की तरफ से बात का एलान किया गया है। साथ ही मेकर्स की तरफ से उनका एक लेटेस्ट पोस्टर भी रिलीज किया गया है। अब पंचायत सीजन 5 को लेकर ये कोई नई रणनीति है या फिर सच में इस साल सीरीज का नया सीजन नहीं आएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज पोस्टपॉन की इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। उम्मीद है कि अगले साल फुलेरा की पंचायत आपको प्राइम वीडियो पर लगती हुई नजर आए।
pc- aaj tak






