Panchayat 5: पंचायत का 5 सीजन रिलीज को तैयार! जाने इस साल कब देख सकते हैं इसे आप

इंटरनेट डेस्क। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का इंतजार चल रहा है। इस सीरीज के पिछले चारों सीजन ने ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ी है। सीरीज का किरदार हर घर की पहचान बन गया है। सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक के किरदार ऑडियंस के लिए यादगार बन गए। कहानी को आगे बढाने के लिए पांचवें सीजन का एलान बहुत पहले हो गया था।

लेकिन चर्चा हैं कि अब ये नया सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। ताजा खबरों के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच पंचायत सीजन 5 स्ट्रीम किया जाएगा। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए पंचायत सीजन 5 के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा कि सीरीज की एडिटिंग चल रही है। सटीक रिलीज डेट के बारे में बता पाना मुश्किल है।

ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर 2026 के बीच दस्तक देगी। डायरेक्टर ने आगे नए सीजन की कहानी के बारे में भी बात की। वो कहते हैं कि नए सीजन में कहानी आगे बढ़ गई है। प्रधान जी इलेक्शन हारने के बाद क्या करते हैं इसपर फोकस किया जाएगा। प्रधान जी अब क्या काम करेंगे, क्या होगा? ये कहानी में दिखाया जाएगा।

pc- jay-ho.com