Panipat: शादीशुदा चाचा करना चाहता हैं भतीजी के साथ ही शादी, जिद में बच्चियों के फाड़े कपड़े, की मारपीट, कई बार किया शारीरिक शोषण
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के पानीपत में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक चाचा द्वारा अपनी ही भतीजियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाचा ने पहले एक भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दूसरी भतीजी पर तेजधार उस्तरे से हमला कर दिया।
किया हमला
खबरों की माने तो चाचा के इस हमले में दोनों भतीजियां घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना चांदनी बाग थाना को दी। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने और बीच-बचाव करने पर आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की।
बच्चियों ने क्या बताया
खबरों की माने तो बच्चियों ने भी आप बीती बताते हुए बताएं कि हमारे साथ कई बार हमारा शारीरिक शोषण किया गया। बच्चीयो की मौसी ने बताया कि उनकी मंशा यह है कि अब वह मेरी बहन को छोड़कर उनकी लड़की से ही शादी करना चाहते हैं और बार-बार घर से निकलने की धमकी देते हैं।
pc- BBC






