Papankusha Ekadashi 2026: 21 या 22 अक्टूबर कब हैं पापांकुशा एकादशी का व्रत, इस दिन करें आप भी इन चीजों का दान

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। ऐसे में प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत आता हैं एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। दोनों ही तिथि में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी भी कहा जाता है, तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह की आखिरी एकादशी कब है।

कब हैं एकादशी 
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त
पापांकुशा एकादशी के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ये दोनों मुहूर्त पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं।

इन चीजों का करें दान
पापांकुशा एकादशी के दिन दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को  अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,  इस दिन व्रत करने से मनुष्य के सभी जाने-अनजाने पाप नष्ट हो जाते हैं।

pc- news18